हरियाणा रोडवेज की बसों के पलवल बस स्टैंड पर नहीं आने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा रोडवेज की हिसार, रेवाड़ी, गुरुग्राम से आगरा की ओर से आने,जाने वाली बसों को ड्राइवरों के द्वारा आगरा चौक पलवल से लाने व जाने का कार्य किया जाता है। जबकि इन रूटों पर जाने वाली सवारियां पलवल के बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में खड़ी रहती हैं। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवरों के द्वारा बसों को तेज गति से आगरा चौक से सीधे आगरा की ओर लाने व ले जाने का कार्य किया जाता है । इन बसों के बस अड्डे पर नहीं जाने के कारण नागरिक घंटों इन रूटों पर जाने के लिए गर्मी व बरसात में खड़े रहते हैं। जिस कारण से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हरियाणा रोडवेज की इन बसों में सवारी के नहीं जाने से हरियाणा रोडवेज की बसें अधिकतर खाली चलती है। जिस कारण से हरियाणा रोडवेज को भी घाटा उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पलवल अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान अनिल अग्रवाल, भारत विकास परिषद प्रधान रवि दत शर्मा,सतीश कौशिक, अनिल मोहन मंगला, स्वतंत्र गोयल, गोविंद तायल, विशाल जैन,राजेश्वर गर्ग, अलायंस क्लब सदस्य मनीष जैन, व्यापार मंडल जिला प्रधान संदीप गोयल, व्यापार मंडल पलवल प्रधान विनोद जैन का कहना है कि हरियाणा रोडवेज की गुरुग्राम साइड से आने, जाने वाली बसों के बस स्टैंड पलवल पर नहीं आने के कारण नागरिकों, व्यापारियों व विद्यार्थियों को बस अड्डे पर इन बसों के इंतजार में खड़े रहने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं आने के कारण यात्रियों को प्राइवेट वाहनों में भी सफर करना पड़ता है। जिस कारण से हरियाणा रोडवेज को भी घाटा उठाना पड़ रहा है। नागरिकों ने हरियाणा सरकार से इन बसों को बस अड्डा पलवल पर से ले जाने की मांग की है, ताकि नागरिकों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सके तथा हरियाणा रोडवेज को भी अतिरिक्त आमदनी हो सके।
BB News 24 www.bbnews24.live