होडल में धूमधाम से मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

उपमंडल होडल की नई अनाज मंडी में 80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में किया जाएगा। समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से एसडीएम बलीना ने गुरुवार को लघु सचिवालय, होडल के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।एसडीएम बलीना ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में अनुशासन, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।उन्होंने कहा कि समारोह में सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए उपमंडल के विभिन्न विद्यालयों की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की टीमों का चयन किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।एसडीएम ने संबंधित विभागों को मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि समारोह में आने वाले गणमान्य अतिथियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।बैठक में डीएसपी सुरेश भड़ाना, तहसीलदार अनिल कुमार, मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

एसवीएसयू की परीक्षा शाखा ने एक माह में रिकॉर्ड 540 परिणाम घोषित किए

  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने एक महीने में 540 परिणाम घोषित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *