बरसाती पानी की निकासी नहीं होने के कारण सब्जी मंड़ी बनी टापू

 

वीरवार की रात से रूक- स्क कर हो रही बरसात के कारण होडल की गौडोता रोड़ पर स्थित सब्जी मंड़ी के टापू में तब्दील होने के कारण दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बीती रात से होडल में बरसात के कारण सब्जी मंड़ी में पानी की निकासी नहीं हेा पाने के कारण सब्जी मंड़ी में पूरे दिन पानी खड़ा रहने से यहंा के सब्जी मंड़ी आढ़तियों,दुकानदारों व किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सब्जी मंड़ी में पानी भरने का मुख्य कारण सब्जी मंड़ी के गौड़ोता चौक के समीप स्थित नाले में जाने वाली नाली पर नागरिकों के द्वारा कब्जा कर लेना है। जिस कारण सब्जी मंड़ी के बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती है तथा बरसाती पानी मंड़ी में खड़ा रहता है। सब्जी मंड़ी के आढ़तियों नवीन गर्ग, नारायण सैनी, रमेश गोयल, रमेश गर्ग, दुकानदारों सतीश जैन, संजय जैन का कहना है कि होडल में बरसात के होने पर सब्जी मंड़ी में पानी भर जाने के कारण मंड़ी में किसानों व अन्य ग्राहकों के नहीं आने पर आढ़तियों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सब्जी के नहीं बिक पाने के कारण उसको औने पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से सब्जी मंड़ी में भरने वाले बरसाती पानी की निकासी का प्रवन्ध करने की अपील की है। मार्केट कमेटी सचिव वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि सब्जी मंड़ी के नीचे पड़ जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हेा पाती है। विभाग को सब्जी मंड़ी के फड़ों को ऊपर उठाने का इस्टीमेट भेज दिया गया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इसको ऊपर उठा कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Check Also

एसवीएसयू की परीक्षा शाखा ने एक माह में रिकॉर्ड 540 परिणाम घोषित किए

  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने एक महीने में 540 परिणाम घोषित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *