राष्ट्रीय राजमार्ग हसनपुर चौक पर स्थित फ्लाईओवर पर एक कंटेनर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई । युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को लगभग आठ बजे हसनपुर चौक के ऊपर फ्लाइओवर पर एक बाइक पर दो युवक कोसीकलां की ओर जा रहे थे । अचानक टैंकर चालक द्वारा ब्रेक मार देने से हुई टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर होडल थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे व शवों को अस्पताल में भिजवाने के बाद वाहनों के आवागमन को सूचारू रूप से आरंभ कराया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है
BB News 24 www.bbnews24.live