जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल आयोजित

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में पूर्व अभ्यास का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास किया गया।फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस, एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट का अभ्यास किया। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, पीटी शो तथा अन्य प्रस्तुतियों का भी पूर्वाभ्यास किया गया।जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।जिला प्रशासन ने आमजन से भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मामराज, डा. मोनिका डी.पी,  राजबीर जी, ए.ई.ई.ओ, जसवीर, अनीता आदि उपस्थित रहे।

Check Also

होडल में धूमधाम से मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

उपमंडल होडल की नई अनाज मंडी में 80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *