होडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ऊपरगामी पुलों को नागरिकों के द्वारा प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबरी मोड़, होडल हसनपुर चौक ,रेलचे रोड़ चौक सहित अनेकों ऊपरगामी पुलों को प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इन पर विद्यालयों, कोचिंग सेंटरो व प्रॉपर्टी ड़ीलरों के द्वारा अपने प्रचार के लिए होर्डिंगों को लगा कर प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अदालत के आदेशोंनुसार इस प्रकार से होर्डिगों को लगा कर किसी भी प्रकार का प्रचार नहीं किया जा सकता है। लेकिन होडल में राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपरगामी पुलों पर लगाए गए होर्डिंग अदालत के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इन होर्डिगों के माध्यम से जहंा नागरिकों के द्वारा अपने संस्थानों का प्रचार किया जा रहा है, वहीं अदालती आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस प्रचार सामग्री को हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व नगरपरिषद प्रशासन होडल द्वारा कोई भी कार्यवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। इन प्रचार सामग्री को लगाने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करने के कारण ही दिन प्रतिदिन इनकी संख्या बड़ती जा रही है तथा धीरे- धीरे यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ऊपरगामी पुलों की दीवरों पर अपनी प्रचार सामग्री को होर्डिंग के माध्यम से लगा कर इनका खुलेआम प्रयोग कर रहे हैं।
BB News 24 www.bbnews24.live