मलाई गांव झगड़ा व हत्या मामले में चौथे आरोपी अरशद पर कसा शिकंजा

एसपी  नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में एवीटी स्टाफ हथीन की टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना उटावड क्षेत्र के गांव मलाई में हुए झगड़े और हत्या के मुकदमे में संलिप्त नामजद आरोपी अरशद खान निवासी गांव मलाई, थाना उटावड, जिला पलवल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी  तेजपाल सिंह ने बताया कि  13 जून 2026 शिकायतकर्ता अब्दुल हन्नान निवासी गांव मलाई ने थाना उटावड में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जून 2026 की शाम उनकी पुत्रवधू के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज की। जब परिवार के लोग शिकायत करने गए, तो आरोपियों ने रंजिश रखते हुए उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपी लाठी, डंडा, फरसा, सरिया और कुल्हाड़ी जैसे तेजधार हथियारों से लैस होकर आए और जानलेवा हमला कर दिया।हमले में नोमान सहित 6 को गंभीर चोटें आईं। घायलों में से नोमान की इलाज के दौरान 18 जून 2026 को मृत्यु हो गई।  इस मामले में पूर्व में आरोपी ताहिर, हब्डू और मुस्तकीम उर्फ मुस्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे वारदात में इस्तेमाल लोहा सरिया और लाठी बरामद की जा चुकी है।मामले में एवीटी स्टाफ हथीन के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद यासिर ने तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्य जुटाते हुए 7 अगस्त  को नामजद आरोपी अरशद उपरोक्त को गिरफ्तार किया जिसे झगड़े के दौरान प्रयुक्त हथियार को बरामद करने के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।

Check Also

होडल में धूमधाम से मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

उपमंडल होडल की नई अनाज मंडी में 80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *