घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल  के कुशल मार्गदर्शन में  सीआईए होडल की पुलिस टीम ने थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव लीखी में हुई चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सीआईए होडल प्रभारी  अमित कुमार ने बताया कि  गांव लीखी निवासी स्तदेव ने थाना हसनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 अगस्त  को जब वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गए हुए थे, तब अज्ञात चोर ने उनके मकान व दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी, कीमती सामान तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर  चोरी कर फरार हो गया।   7 अगस्त को सीआईए होडल की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए  गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पी पुत्र हरवीर, निवासी गांव लीखी, थाना हसनपुर, जिला पलवल को गिरफ्तार किया।सीआईए होडल प्रभारी ने बताया कि चोरी सामान को बरामद करने के लिए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Check Also

होडल में धूमधाम से मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

उपमंडल होडल की नई अनाज मंडी में 80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *