‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल की प्रार्थना सभा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, होडल सेवा केंद्र के सौजन्य से ‘नशा मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी शैली बहन, ब्रह्माकुमारी पूनम बहन, मदन भाई एवं सुभाष भाई मुख्य वक्ता रहे और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए एक स्वस्थ व चरित्रवान जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।​मुख्य वक्ता शैली बहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता और उज्ज्वल भविष्य को भी अंधकार में ढकेल देता है। विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने, एकाग्रता बढ़ाने और नकारात्मक संगति से बचने के लिए दैनिक जीवन में राजयोग-ध्यान  व नैतिक मूल्यों को अपनाने का परामर्श दिया।​मदन भाई ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को जीवन भर किसी भी प्रकार का व्यसन न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता प्रभुदयाल हंस द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन होता है और उनके चरित्र का निर्माण होता है।​इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता उदयवीर, रमेश, राकेश, विनोद कुमार, बालमुकुंद, नीरज, नरेश, घनश्याम, सुनील, अशोक रीना, हरीश रामकुमार हरिलाल पाल राजेंद्र, ममता आदि  और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Check Also

11 तारीख परिवार मनाएगा भव्य झूला महोत्सव

सावन के पावन महीने में पलवल भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *