सावन के पावन महीने में पलवल भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। 11 तारीख परिवार की ओर से भगवान श्री श्याम को समर्पित भव्य झूला महोत्सव का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री गौरव गौतम होंगे ।महोत्सव का आयोजन 11 अगस्त 2026 को शाम 8:15 बजे श्यामा की हवेली (पप्पन प्लाजा होटल्स) में होगा। इस दौरान बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए झूला उत्सव, भजन-कीर्तन और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सावन के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम को भोग अर्पित करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।आयोजकों ने बताया कि 11 तारीख परिवार द्वारा आयोजित यह झूला महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और पारिवारिक सहभागिता का अनूठा संगम होगा। बाबा श्याम के भव्य श्रृंगार और झूला उत्सव के साथ पूरा वातावरण भजनों और जयकारों से भक्तिमय होगा।
BB News 24 www.bbnews24.live