इंद्रपुरी मोहल्ले में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी का जोरदार स्वागत

भाजपा नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रतिनिधि उत्कर्ष चौधरी का इंद्रपुरी मोहल्ले पलवल में स्थानीय लोगों द्वारा  स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। नागरिकों ने उत्कर्ष चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि पलवल के नागरिकों के विकास के लिए उनके द्वारा अनेकों विकास कार्य कराए गए हैं । नागरिकों ने उनके समक्ष समस्याएं रखने पर उन्होंने उनका पूरा करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि वर्ष 2013 में एबीवीपी के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव जीतने के बाद वर्ष 2014 से लगातार पलवल उनका कार्यक्षेत्र रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल उनकी कर्मभूमि है और जनता के बीच रहकर सेवा करना उनकी जिम्मेदारी है।
उत्कर्ष चौधरी की पिछले लंबे समय से पलवल विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बनी हुई है। विशेष रूप से युवाओं के बीच उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में बढ़ती उनकी राजनीतिक गतिविधियों को आगामी चुनावी समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उत्कर्ष चौधरी ने फैसला जनता पर छोड़ने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान उत्कर्ष चौधरी ने गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि गौसेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने इंद्रपुरी मोहल्ले के लोगों द्वारा दिए गए सम्मान और प्यार के लिए आभार जताते हुए कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र उनके लिए कर्मभूमि रहा है और यहां के लोगों का स्नेह वह कभी नहीं भूल सकते।इस अवसर पर नगर परिषद पलवल के पार्षद अनिल गोंसाई, पार्षद बॉबी, अजीत चेयरमैन, योगेश असावटा, यशपाल, कृष्ण भारद्वाज, मोनू कालड़ा, आयोजक रिंकल अमरपुरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Check Also

‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल की प्रार्थना सभा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *