सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल में निकाली गई तिरंगा यात्रा
BB News 24
August 10, 2026

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जिला पलवल के सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है। सोमवार को सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई।महाविद्यालयों में विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीत, भाषण, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी ली। कई महाविद्यालयों में तिरंगा सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए तथा विद्यार्थियों को अभियान से जुडक़र अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय परिसरों में तिरंगा सजावट एवं देशभक्ति विषयों पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह का वातावरण बनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने घरों एवं आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।
Post Views: 42