स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी

 

पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल के सभागार में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए किया गया प्रथम अभ्यास का आयोजन। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार होडल  अनिल कुमार मौजूद थेव विशिष्ट अतिथि  नायब तहसीलदार दलवीर दुग्गल एवं खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खंड होडल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को तहसीलदार अनिल कुमार द्वारा शुभकामना प्रेषित की गई और उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी आने वाले दिनों में और अच्छे से तैयारी करें ताकि हम राष्ट्रीय पर्व पर  उत्कृष्ट प्रस्तुति दे सके। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार, प्रवक्ता डॉ. सीमा गुप्ता, सुनीता अग्रवाल,वीर सिंह, पूनम शर्मा, पंकज, मानसिंह, पूनम शर्मा, विनोद कुमार, अंजलि, अनुराधा, आजाद सिंह, राम अवतार, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Check Also

‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल की प्रार्थना सभा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *