यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त 2026 को जिला पलवल में 5 किलोमीटर लम्बी एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह तिरंगा यात्रा जिला पुलिस लाइंस पलवल से प्रारंभ होकर NH-44/19 होती हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर संपन्न होगी। इस भव्य आयोजन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के निर्देशों पर पलवल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।तिरंगा यात्रा की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए समय सुबह 6 बजे से 11बजे तक निम्न मार्गों पर यातायात को डाइवर्ट किया जाएगा।यातायात के लिए अवरूद्ध/व्यस्त रहने वाले मार्ग:
बामणीखेड़ा से आगरा चौक, पलवल की तरफ आने वाला मार्ग अवरूद्ध/व्यस्त रहेगा।होडल से पलवल-फरीदाबाद-दिल्ली जाने वाले भारी वाहन, *बाबरी मोड़ होडल* से उटावड़-हथीन रोड का प्रयोग करें।
बामणीखेड़ा से पलवल-फरीदाबाद-दिल्ली जाने वाले वाहन सेलोटी, रसूलपुर होकर पलवल रोड का प्रयोग करें। औरंगाबाद/मित्रोल से पलवल फरीदाबाद जाने वाले वाहन कोंडल, बहीन होते हुए हथीन रोड का प्रयोग करें।हसनपुर से आने वाले वाहन बामणीखेड़ा पुल से सेलोटी, रसूलपुर होकर पलवल रोड का प्रयोग करें तथा दीघोट-बामणीखेड़ा की तरफ न आकर गांव अतवा – बड़ौली रोड का प्रयोग करें। यात्रा मद्देनजर पलवल शहर के अंदर आने से बचें और अन्य वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।
एसपी नीतीश अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि वे 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और बंद मार्गों व किए गए डाइवर्ट रूट के बजाय वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें ताकि किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न बने और यात्रा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
BB News 24 www.bbnews24.live