जिला पलवल के ग्राम सिहौल में प्रतिवर्ष कावडियों का सम्मान किया जाता है। सिहौल ग्राम से सरपंच प्रतिनिधि बलजीत गहलौत तथा जीवन ज्योति ग्रुप आफ स्कूल्स के निदेशक विरेन्द्र गहलौत स्वयं कावडियों का सम्मान कर उन्हे जलाभिषेक के बाद प्रसाद वितरित करते हैं। इस अवसर पर एक विशेष पंडाल में कावडियों को फूल-मालाओं के साथ लाया जाता है तथा पूजा अर्चना की जाती है। जलाभिषेक में स्वयं सरपंच सरपंच प्रतिनिधि बलजीत गहलौत, निदेशक विरेन्द्र गहलौत अपने परिवार के साथ उपस्थित थे तथा समस्त ग्रामवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान शिव को त्रिलोकी कहा गया है तथा समस्त प्राणियो में वह वास करते हैं। कहते हैं की भगवान शिव को श्रावण मास की शिव चतुर्दशी के दिन गंगाजल से अभिषेक करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होतें और समस्त प्राणियों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इस दिन शिव जी का जलाभिषेकए रुद्राभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने से पापों व कष्टों से मुक्ति मिलती है।
BB News 24 www.bbnews24.live