मानव सेवा समिति की अध्यक्ष सीता वर्मा एवं हुड्डा आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष नरेश पाराशर के नेतृत्व में हुड्डा के सर्वेश्वर महाकाल मंदिर के पास महाराणा प्रताप पार्क नंबर एक में पौधारोपण किया गया । जिसमें अमरुद, गुड़हल, इमली, एवं जामुन के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर सीता वर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। नरेश पाराशर ने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प ले।समिति की सदस्या कृष्णा सिंह ने एक पेड़ मां के नाम एवं पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ जैसे नारे देकर लोगों को संदेश दिया कि पेड़ ही हमारे जीवन का आधार है| मोनिका सिंगला ने उन सभी पेड़ों की आगे तक देखभाल करने के लिए सभी से अपील की|कार्यक्रम में सीता वर्मा, नरेश पाराशर, मोनिका सिंगला, कृष्णा सिंह, ओम प्रकाश, दिगंबर सिंह, पाखी सिंगला, सुभाष पचौरी, ओमप्रकाश पाराशर,
मोहन सिंह, राम शर्मा, युधवीर सिंह तेवतिया सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मोहन सिंह, राम शर्मा, युधवीर सिंह तेवतिया सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
BB News 24 www.bbnews24.live