ध्यान योग क्रिया है से नशे की आदतें सहज छूट जाती हैं : डॉ. आशु सिंह

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति चैंपियन के अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि आयुष विभाग डॉ. राजकुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों की अंतडियां बड़ी खराब हो जाते हैं, दमा की बीमारी भी हो जाती हैं। डॉक्टर आशु सिंह ने कहा कि ध्यान योग वह क्रिया है जिससे नशे की आदतें सहज छूट जाती हैं व व्यक्ति तनाव मुक्त जीवन जीना सीख जाता है।इस अवसर पर ब्रह्मा कुमार राजेंद्र भाई ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा की गीता के महाभारत के अनुसार परमात्मा इस संसार को परिवर्तन करने के लिए अवतरित हो चुके हैं जो कि ब्रह्म पिता श्री ब्रह्मा के माध्यम से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना कर से सहज राजयोग वह ज्ञान की शिक्षा एक श्रेष्ठ समाज की स्थापना का कार्य कर रहे हैं जो की सराहनीय हैइस अवसर पर सभी ने प्रतिज्ञाएं भी कीं कि वह जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और अपने परिवार को भी समाज में नशा छुड़ाने का कार्य करेंगे। श्रेष्ठ भारत का निर्माण करने में सहयोग करेंगे।पलवल आश्रम संचालिका ब्रह्माकुमारी राज दीदी ने आशीर्वचन देते हुए कहा इस नशा मुक्ति अभियान को पूरे पलवल जिले में 20 तारीख तक हम करेंगे अनेक अनेक कॉलेज में और फैक्ट्रियों में जाकर के नशा मुक्ति के शपथ फार्म भी भरवाएंगे।

Check Also

17 अगस्त को होडल में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

भारत सरकार की ओर से देशभर में 17 अगस्त तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *