पप्पन प्लाजा में दिखा भक्ति के रंगों का अद्भुत संगम

सावन के पावन महीने में  पलवल के पप्पन प्लाजा में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। 11 तारीख परिवार की ओर से भगवान खाटू श्याम के भव्य श्रृंगार, झूला महोत्सव एवं भजन-कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खेल मंत्री  गौरव गौतम की  माता  रतन देवी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।महोत्सव के लिए भगवान श्री खाटू श्याम का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजे बाबा श्याम के दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेष रूप से सजाए गए झूले पर विराजमान बाबा श्याम के दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह नजर आया।कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। पूरा पप्पन प्लाजा ‘हारे के सहारे की जय’, ‘खाटू नरेश की जय’ और बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से बाबा श्याम की आराधना की।आयोजक अमन शर्मा ने बताया कि 11 तारीख परिवार की ओर से पिछले कई वर्षों से सावन के पावन महीने में बाबा श्याम का संकीर्तन और धार्मिक आयोजन कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़कर भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से हर वर्ष यह आयोजन और अधिक भव्य होता जा रहा है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होकर आस्था प्रकट करते हैं।उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

Check Also

होडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *