राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर पलवल पुलिस अलर्ट मोड पर

पुलिस अधीक्षक पलवल  नीतीश अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बतलाया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला पलवल में 80 वां राष्ट्रीय पर्व-स्वतंत्रता दिवस,15 अगस्त 2026 को बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें पुलिस के साथ नागरिकों की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में कानून व्यवस्था एंव शांति की दृष्टि से अलग-अलग जगह नाके स्थापित किये जा रहें है। कडी सुरक्षा को लेकर पुलिस के द्वारा सदिग्धो पर नजर रखी जा रही है और आनें जानें वालें सदिंग्ध व्यक्तियों व वाहनों को चैक किया जा रहा है। सभी थाना प्रबंधकों द्वारा अपनें-2 क्षेत्र में असामाजिक तत्वो पर निगरानी रखनें हेतु भीड-भाड इलाकों में गस्त पडताल करने के निर्देश जारी किए गए हैं और इसके अलावा उन्हें निर्देशित किया गया कि अगर कोई सदिंग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाये। इसके साथ ही सभी थाना व क्राईम युनिट द्वारा भी इलाको में स्थित होटल, धर्मशालाओ व बाजारों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, गेस्ट हाउस इत्यादि को बारीकी से चैक किया जा रहा है। रिटेलर दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि नया/पुराना मोबाइल बेचने/खरीदने वाले व्यक्ति का पूर्ण विवरण (नाम, पता, फोन नम्बर) व पहचान सम्बन्धित दस्तावेज रिकॉर्ड में रखेंगे। पुराने वाहन मोटरसाइकिल/कार बेचने वाले डीलर प्रत्येक ग्राहक के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करें और उसी को ही वाहन बेचे जिसके पास खुद की ओरिजिनल आईडी और सही पता हो। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक नें कहा कि बिना नंबर वाले वाहनों की भी लगातार चेकिंग के निर्देश दिए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय गतिविधि उत्पन्न ना हों। एसपी  नीतीश अग्रवाल ने कहा कि आपकी एक सूचना बड़ी घटना को रोक सकती है। स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमामयी रूप से मनाना हम सबका कर्तव्य है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति का बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल व ढाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस में ठहरने का पता चलता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन/चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत दे। और इसके अलावा कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसे न छुए क्योंकि इसमें कोई बम या विस्फोटक पदार्थ हो सकता है। ऐसी लावारिस वस्तुओं के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें। ताकि समय रहते अप्रिय घटना होने से बचा जा सके। यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Check Also

होडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *