जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण करने उपरांत मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जबकि उपमंडल होडल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह और उपमंडल हथीन में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल बतौर मुख्य अतिथि राष्टï्रीय ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण करने उपरांत मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
BB News 24 www.bbnews24.live