पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

जिला प्रशासन पलवल आज़ादी के जश्न के बीच वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर नज़र टिकाए हुए है। ज़िला प्रशासन की ओर से देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर 13 अगस्त को जिला पलवल में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा के सुचारु, सुरक्षित एवं सफल संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।​पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने निर्देश दिए कि 13 अगस्त को सुबह 7 बजे पुलिस लाइन से शुरू होकर आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक जाने वाली इस भव्य तिरंगा यात्रा के पूरे रूट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।​बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तिरंगा मार्च का नेतृत्व हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी मामलों के राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम करेंगे। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की आन, बाण और शान का प्रतीक है। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाए। विशेष रूप से ध्वज को खोलते (अनफोल्ड करते) समय तथा यात्रा के समापन पर उसे सम्मानपूर्वक वापस फोल्ड (तह) करते समय पूर्ण सावधानी, अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में तिरंगे का अनादर न हो।​उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस विशाल तिरंगा मार्च का मुख्य आकर्षण 5  किलोमीटर लंबा और 10 फीट चौड़ा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज होगा, जिसे हज़ारों स्वयंसेवक और नागरिक पलवल की सड़कों पर लेकर चलेंगे। विशाल यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों और युवाओं की भागीदारी को देखते हुए यातायात व्यवस्था को इस प्रकार प्रबंधित किया जाए कि आमजन को किसी भी तरह की असुविधा न हो और शहर में यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। इसके साथ ही यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की सुविधा के लिए निर्धारित स्थानों पर पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा न हो। पुलिस अधीक्षक ने आमजन और वाहन चालकों से भी अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।​इसके साथ ही, यात्रा के गंतव्य स्थल नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य समापन समारोह को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम परिसर, प्रवेश व निकास द्वारों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, ताकि समारोह का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में संपन्न हो सके।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि तिरंगा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आपस में बेहतर समन्वय बनाकर पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।बैठक में डीएसपी मुख्यालय  मनोज वर्मा, डीएसपी क्राइम  अनिल कुमार, डीएसपी पलवल  नरेंद्र खटाना, डीएसपी होडल  सुरेश भड़ाना, डीएसपी हथीन  रत्नदीप सिंह बाली सहित सभी थाना, क्राइम यूनिट तथा चौकी प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

होडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *