पतंजलि योग समिति की महिलाओं ने मनाया तीज त्यौहार

महिला योग शक्ति रेस्ट हाउस होडल की सभी महिलाओं ने तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया । यह त्यौहार महिला पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी शशि चौहान की अध्यक्षता में मनाया गया । इसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और  सावन के  गीतों पर सबने मिलकर नाच गाना किया। यह सब सर्कल महिलाओं के द्वारा निकॉन प्रस्तुत किए गए तथा गेम भी खेले और जीतने वाली महिलाओं को पारितोषिक भी दिए गए । इस अवसर पर महिलाओं ने सावन के गीत गाए और उन पर डांस भी किया। इस प्रोग्राम में  मोनिका गुप्ता शीला,ममता सैनी, मीनू, सफेदी ,प्रिया ,वंदना, बबीता, पुष्पा, मिथिलेश ,कमलेश, गंगा, मुस्कान, सीमा, वीरेंद्री ,चेतन , स्नेह लता गायत्री ,लक्ष्मी आदि महिलाओं ने भाग लिया।

Check Also

होडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

80वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *