अग्रवाल समाज होडल की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के प्रधान अनिल गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अग्रवाल भवन में अत्यंत भव्यता, श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टिम महोत्सव एवं संबंधित कार्यक्रमों के सुचारू संचालन व भव्य प्रबंधन के लिए एक विशेष ‘समिति’ का गठन किया गया। अनिल गर्ग, श्याम सुन्दर मंगला, राजकुमार गोयल, शिव कुमार परदेशी, राजेश गर्ग, बलराम बंसल, प्रथम जैन, अनिल सिंगला को जन्माष्टिम महोत्सव समिति का कार्यभार सौंपा गया।इसके साथ ही, अग्रसमाज शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन जी की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में नगर में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकालने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। शोभायात्रा एवं संबंधित कार्यक्रमों के सुचारू संचालन व भव्य प्रबंधन के लिए एक विशेष ‘मेला समिति’ का गठन किया गया है।बैठक में प्रधान अनिल गर्ग एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की सर्वसम्मति से श्याम सुन्दर मंगला (बिट्टू मंगला) को मेला समिति के प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधान अनिल गर्ग व उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मेला समिति प्रधान श्याम सुन्दर मंगला को शुभकामनाएं दीं और सभी आयोजनों को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
BB News 24 www.bbnews24.live