ओमैक्स सिटी फेज-2 में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।समाजसेवी प्रवीण चौहान ने बताया कि सफाई अभियान के तहत जिन खाली प्लॉटों की सफाई कराई गई है, उनमें नियमित रूप से बच्चों एवं युवाओं के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य इन स्थानों को उपयोगी बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि साफ किए गए प्लॉटों में दोबारा कोई गंदगी न फैलाए। उन्होंने कहा कि जब इन प्लॉटों में बच्चे खेलेंगे और स्थानीय लोग इनका उपयोग करेंगे, तो इनकी स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी भी सभी की बढ़ेगी।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कारों के साथ कपड़े के बैग भी वितरित किए गए तथा सभी ने पॉलीथिन का उपयोग न करने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कुलदीप सोरौत, नित्तरपाल सोरौत, राजेश एवं प्रदीप,अनिल गर्ग, एडवोकेट बलबीर पोसवाल, एडवोकेट प्रवीण चौधरी, शेर सिंह, गोपाल कुंडू, अजीत लांबा, पालीवाल अंकल, कृष्ण शर्मा, बत्रा , झाखड़ सहित कई गणमान्य साथी, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।
ओमैक्स सिटी फेज-2 में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

BB News 24 www.bbnews24.live