सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में ब्रह्माकुमारी परिवार के सहयोग से “नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 6 से 20 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान नीरज एवं प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी द्वारा ब्रह्माकुमारी परिवार के प्रतिनिधियों को पौधा भेंट किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. वंदना त्यागी ने नशा मुक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति केंद्र की ओर से कार्यक्रम के दौरान प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम में महेश भाई, सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग अधिकारी, ने नशे की लत के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ॐ की ध्वनि के उच्चारण का अभ्यास करवाया तथा युवाओं को नशामुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।राजेंद्र भाई ने आत्मा एवं ऊर्जा से संबंधित प्रेरणादायक जानकारी साझा की। उन्होंने आत्मा के सात गुणों—पवित्रता, ज्ञान, योग, शांति, प्रेम, सुख एवं शक्ति—के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नशे से मुक्ति पाने के उपायों एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नकारात्मक विचारों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अंजू गांधी एवं पिस्ता दीदी ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान श्यामबीर ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उपस्थित समस्त स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। डॉ. नीरज वर्मा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, ब्रह्माकुमारी परिवार, नशा मुक्ति केंद्र के प्रतिनिधियों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

BB News 24 www.bbnews24.live