एचजीएम गुरुकुलम पब्लिक स्कूल, होडल टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन

एचजीएम गुरुकुलम पब्लिक स्कूल, होडल की अंडर-19 टीम ने सीबीएसई क्लस्टर गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज की।
प्रथम मैच में पलवल ने चर्खी दादरी को 34-31 से हराया।द्वितीय मैच में पलवल ने झज्जर को 32-27 से पराजित किया।तृतीय मैच में पलवल ने रेवाड़ी को 36-11 से एकतरफा मुकाबले में हराया।चतुर्थ मैच में पलवल ने पानीपत को 25-18 से मात दी।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया और राज्य स्तर पर तृतीय स्थान व कांस्य  पदक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।  विद्यालय स्टाफ एवं कोच कपिल रावत, राहुल और कमल के मार्गदर्शन के लिए स्कूल प्रबंधन ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

40 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने थाना गदपुरी जिला पलवल क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *