खांबी की पावन धरा पर वर्ष 2009 में रोपा गया शिक्षा का छोटा-सा पौधा आज निरंतर विकास और उपलब्धियों की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। इसी गौरवपूर्ण यात्रा के नए पड़ाव पर श्री गोपाल शर्मा मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल, खांबी में एमवीएन परिवार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पावन हवन समारोह का आयोजन किया गया। यह शुभ अवसर ज्ञान, संस्कार, तकनीक और नवाचार से परिपूर्ण उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते नए संकल्प का प्रतीक रहा।यह अवसर एमवीएन के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री गोपाल शर्मा की महान शैक्षिक एवं सेवा-परंपरा को समर्पित रहा। उनके आदर्श—सत्य, परिश्रम, अनुशासन और सेवा—आज भी एमवीएन परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इसी सशक्त विरासत को आगे बढ़ाते हुए एमवीएन सोसाइटी की प्रबंध निदेशिका कांता शर्मा एवं अध्यक्ष श वरुण शर्मा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में परंपरा तथा आधुनिकता का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है।समारोह में शव कांता शर्मा, वरुण शर्मा , खांबी एवं आसपास के गांवों के सरपंचों, गणमान्य एवं सम्मानित नागरिकों तथा शर्मा परिवार सहित एमवीएन परिवार के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस गौरवपूर्ण अवसर पर 1200 से अधिक लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, जो क्षेत्रवासियों के एमवीएन के प्रति विश्वास, जुड़ाव और उत्साह को दर्शाता है।प्रबंधक एवं निर्देशिका कांता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते समय के साथ एमवीएन निरंतर आगे बढ़ रहा है, लेकिन अपने संस्थापक के आदर्शों, मूल्यों और संस्कारों को पूरी निष्ठा के साथ सहेजकर रखा गया है। वहीं वरुण शर्मा ने अपने प्रेरक शब्दों से स्मरण कराया कि विरासत को सच्चा सम्मान देने का सबसे सुंदर तरीका उसे एक उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना है। नीता अरोड़ा , एमवीएन स्कूल सेक्टर-88 की प्रधानाचार्या, खांबी गांव के सरपंच राजबीर शर्मा एवं डायरेक्टर कंस्ट्रक्शन जे.सी. शर्मा सहित अन्य गणमान्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में गोपाल शर्मा के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, उनके जीवन मूल्यों एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि गोपाल शर्मा के आदर्श आज भी नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गोपाल शर्मा के प्रेरणादायी जीवन एवं गौरवशाली विरासत पर आधारित विशेष नाट्य प्रस्तुति एक सपना हुआ साकार, हरियाणवी नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए गए।खांबी एवं आसपास के गांवों से पधारे गणमान्य व्यक्तियों और क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। उनकी उपस्थिति और शुभकामनाओं ने शिक्षा एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य के प्रति एमवीएन के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।श्री गोपाल शर्मा मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल, खांबी का यह नया परिसर केवल ईंटों और दीवारों से बना भवन नहीं, बल्कि ज्ञान, तकनीक और नवाचार के संगम से निर्मित एक ऐसा शैक्षिक केंद्र है, जहाँ वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए सौ प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा का पवित्र संकल्प लिया गया है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए आशा, अवसर और सशक्त भविष्य की नई संभावनाओं को आकार देगी।
श्री गोपाल शर्मा मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल का सौ प्रतिशत नि:शुल्क शिक्षा का संकल्प

BB News 24 www.bbnews24.live