अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की होडल इकाई के पदाधिकारियों की रविवार को अग्रवाल भवन होडल में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति की गई। गोपाल शरण गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच द्वारा शिव कुमार जिला उपाध्यक्ष ,हरीश सिंगला शहरी अध्यक्ष, शशिभूषण गर्ग महामंत्री,बलराम बंसल प्रचार मंत्री, मनोज गर्ग कोषाध्यक्ष की नियुक्ति करके उनको पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि इस संगठन का गठन करने का मुख्य उददेश्य व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए दुकानों इंश्योरेेंस, पेंशन आदि प्रदान करनी चाहिएं। इस अवसर पर गजेंद्र गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,संजय अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री ,बृज प्रदेश संगठन मंत्री कन्हैयालाल गोयल ,पलवल जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, सुनील गुप्ता दिल्ली आर के पुरम विधान सभा अध्यक्ष, महेंद्र भुक्कल गुरुग्राम जिला प्रचार मंत्री, अनिल बंसल गुरुग्राम जिला मंत्री,अध्यक्ष नरोत्तम मल्ल गोयल, ,सुभाष गर्ग जिला उपाध्यक्ष,अलायंस क्लब पूर्व प्रधान अनिल सिंगला, महाराजा अग्रसेन सेवा समिति प्रधान राजेश गर्ग, राजकुमार गोयल, पवन सिंगला, घनश्याम मंगला, हरीश मंगला, रामकिशन गोयल आदि मौजूद थे।
BB News 24 www.bbnews24.live