पलवल बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

पलवल बार एसोसिएशन के प्रधान पद के 11 सितम्बर को हो रहे चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद के लिए दीपक चौहान, नेत्रपाल चौहान और वेद प्रकाश गौड़ मैदान में हैं। तीनों प्रत्याशियों में से दीपक चौहान व नेत्रपाल चौहान के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है व वेद प्रकाश गौड़ भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनााने का प्रयास कर रहे हैं और अब सभी की निगाहें होने वाले चुनाव व उसके परिणाम पर टिकी हैं।बार एसोसिएशन के कुल 1893 मतदाता 11 सितंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रधान पद के लिए फैसला करेंगे। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के एडी चोटी का जोर लगा दिया है। अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए उम्मीदवार लगातार अधिवक्ताओं से संवाद कर समर्थन जुटाने में लगे हुए थे।प्रधान पद की इस चुनावी जंग में तीनों प्रत्याशी अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतरे हैं। ऐसे में किस प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा बंधेगा, यह फैसला 1893 मतदाताओं के हाथ में है।चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस चुनाव में नए वकील व महिला मतदाताओं की अहम भूमिका होगी। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए एसपी पवलवल दीप्ती गर्ग के द्वारा कोर्ट परिसर में भारी पुलिसबल को तैनात करके निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने की तैयारियंा की गई हैं। पलवल बार एसेासिएशन के चुनाव पहली बार जिला उपायुक्त पलवल की देखरेख मे हो रहे हैं तथा इससे पहले बार एसोसिएशन की देखरेख में ही चुनाव कराए जाते थे। पलवल बार के मतदाताओं के द्वारा 11 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम को पांच बजे तक प्रधान व अन्य पदों पर खड़े हुए उम्मीदवारों के लिए मतदान किया जाएगा व उसके बाद मतों की गिनती करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Check Also

विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *