
हसनपुर सरकारी एजेंसी पर खाद नहीं मिलने के कारण किसानों ने जमकर हंगामा किया और सरकारी एजेंसियों पर तैनात कर्मचारी पर किसानों के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया।हसनपुर ब्लॉक के अंतर्गत पडंने वाले लिखी, डराना, मच्छीपुरा गांव के किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों के द्वारा उनके गांव में खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है ।किसानों का कहना था कि हसनपुर के सरकारी अस्पताल के पास स्थित सरकारी एजेंसी पर डीएपी खाद किसानों को देने के लिए यहां पर बुलाया गया है, लेकिन किसानों को डीएपी खाद के साथ ही एनपी व नैनो यूरिया की बोतल को दिया जा रहा है। जबकि किसानों को इसकी कोई आवश्यकता नहीं है । किसानों का कहना था कि यहां पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा किसानों को जबरदस्ती इनको डीएपी खाद के साथ लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिस कारण से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने सरकारी एजेंसी पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा खुले बाजार में इस खाद को बेचने का आरोप भी लगाया है। किसानों ने हरियाणा सरकार से डीएपी खाद किसानों को उपलब्ध कराने की मांग की है। हसनपुर सरकारी एजेंसी पर तैनात कर्मचारी सुभाष चंद का कहना है कि सरकार के आदेशों के अनुसार ही किसानों को डीएपी खाद के साथ नैनो यूरिया की बोतल व एनपी दिया जा रहा है।
BB News 24 www.bbnews24.live