बाबरी मोड़ स्थित स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल स्कूल, होडल में 2 अक्टूबर की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं विद्यालय के अध्यापकगण ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढक़र भाग लिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति से जुड़े आदर्शों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्रीराम अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ. संगीता गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। दोनों महान विभूतियों के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।अंत में सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकगण ने स्वच्छता बनाए रखने तथा एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
BB News 24 www.bbnews24.live