जाली दस्तावेज़ तैयार कर वाहनों पर फर्जी लोन कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का क्राइम ब्रांच होडल ने किया भंडाफोड़

 

पलवल पुलिस को मिली सफलता का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर पलवल नरेंद्र सिंह खटाना ने बताया कि सीआईए होडल टीम ने जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंक से लोन पास कराकर गाडय़िां निकलवाने और फर्जीवाड़े को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है।शिकायतकर्ता गौरी शंकर पुत्र शिशपाल, निवासी रजपुरा, जिला पलवल की शिकायत पर थाना सदर पलवल में मामला पंजीकृत किया गया था, जिसमें आरोप थे कि आरोपियों ने धोखाधड़ी की नीयत से शिकायतकर्ता के पिता के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से पता बदला, नया पैन कार्ड व बैंक खाता खुलवाया। तत्पश्चात, गुरुग्राम स्थित बैंक शाखा से क्रेडिट/लोन स्वीकृत करवाकर हुंडई क्रेटा गाड़ी निकलवा ली और उसे कम दामों में आगे बेच दिया।सीआईए होडल के एएसआई राकेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा गिरोह के मुख्य आरोपी सलीम पुत्र हसन मोहम्मद (निवासी उटावड, जिला पलवल) को गिरफ्तार कर नेटवर्क का पर्दाफाश करने हेतु 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।आरोपी सलीम की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों सौरभ श्रीवास्तव पुत्र राजेश कुमार (निवासी आजमगढ़, यूपी; हाल निवासी गुरुग्राम) जो लोन स्वीकृत करता था तथा जाहुल उर्फ अरमान पुत्र तईयब (निवासी उटावड, जिला पलवल) जो मूल प्रमाण पत्रों से पता बदलता था को भी सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से अपराध में अर्जित 20 हजार नकद राशि, वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन और व लैपटॉप बरामद किया गया है, जिससे फर्जी तरीके से आधार कार्ड का पता बदला जाता था। इसके अलावा आरोपी सलीम से गाड़ी क्रेटा बरामद की गई है।

Check Also

उपकार मंडल में 3 अक्टूबर को आंखों के शिविर का होगा आयोजन

हसनपुर के उपकार मंडल में 3 अक्टूबर  को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *