उपकार मंडल हसनपुर का 82 वां निशुल्क जांच एवं ऑपरेशन कैंप उपकार मंडल के प्रांगण में शनिवार को लगाया गया। जिसमें 210 मरीजों की आंखों की जांच हुई। इसमें से 45 लोगों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। 15 को बीपी शुगर होने के कारण दवाइयां लिखकर जांच करके घर भेज दिया गया। इन सभी का ऑपरेशन सिविल हॉस्पिटल पलवल में किया जाएगा। सभी को लेंस, दवाइयां, खाने पीने की व्यवस्था उपकार मंडल हसनपुर द्वारा निशुल्क की जाएगी। शिविर के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार धनकर डायरेक्टर धमर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ओमेक्स सिटी पलवल, राजकुमार गुप्ता पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत हसनपुर,के द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर कैंप का शुभारंभ किया गया। शिविर में डॉक्टर साक्षी, डॉक्टर दीपक एवं डॉक्टर मनोरमा ,डॉक्टर विनोद, लैब टेक्नीशियन विभाग स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बाबू राम शर्मा पूर्व प्रधान, फतेह सिंह नम्बरदार नरेश कुमार सैनी, सत्यदेव सिंह, हेडमास्टर उपकार हाई स्कूल उमेश तायल, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संस्थापक निवेदक श्री बिक्रम सिंह यात्री ने इस शिविर में सहयोग करने पर सभी का धन्यवाद किया।
BB News 24 www.bbnews24.live