उपकार मंडल में 3 अक्टूबर को आंखों के शिविर का होगा आयोजन

हसनपुर के उपकार मंडल में 3 अक्टूबर  को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक  संस्था का 82 वां नि:शुल्क आंखों की जांच एवं ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में सरकारी अस्पताल पलवल आंखों के  विभाग की टीम द्वारा आंखों की जांच की जाएगी| तथा सभी के लिए लैंस,दवाइयां, चश्मा, खाने पीने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी । विक्रम सिंह यात्री संस्थापक उपकार मंडल हसनपुर ने बताया कि इस कैंप में आने वाले मरीजों की आंखों की जांच, उनके खाने पीने का सारा खर्चा उपकार मंडल वहन करेगा।

Check Also

हसनपुर में खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

  हसनपुर सरकारी एजेंसी पर खाद नहीं मिलने के कारण किसानों ने जमकर हंगामा किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *