सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में रक्तदान को बताया जनहित एवं राष्ट्रहित की सेवा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज द्वारा पलवल के नेशनल हाईवे स्थित वर्धमान ऑटोकेयर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अमित जैन एवं सुमित जैन सहित लगभग 35 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर का संयोजन वर्धमान ऑटोकेयर के संचालक अमित जैन, पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन डा. विकास मित्तल एवं क्लब की सह-संयोजक  अल्पना मित्तल ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला, समाजसेवी सुभाष जैन, सुनीता जैन, सुमित जैन, पारुल जैन, मंडलाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, भाजपा महिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज, रामबाबू खंगारौत,बलराम बंसल, मुनेश शर्मा, भावना महलात एवं रमन कुमारी ने किया।इस अवसर पर अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और किसी का जीवन बचाया जा सके।शिविर संयोजक अमित जैन, डा. विकास मित्तल एवं अल्पना मित्तल ने रक्तदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान जनहित के साथ-साथ राष्ट्रहित की सेवा भी है। प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त के रिश्ते को दुनिया का सबसे अटूट रिश्ता माना जाता है, लेकिन रक्तदान के माध्यम से हम अनजान जरूरतमंद लोगों से भी मानवता का रिश्ता जोड़ सकते हैं।

Check Also

हसनपुर में खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

  हसनपुर सरकारी एजेंसी पर खाद नहीं मिलने के कारण किसानों ने जमकर हंगामा किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *