माँ ओमवती एजुकेशन सिटी हसनपुर के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके व पुष्प अर्पित करके किया गया। संस्था के अध्यक्ष डा0 जयभगवान गोयल द्वारा छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक तरफ महत्मा गाँधी जी ने देश को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई दूसरी तरफ शास्त्री जी को देश के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था के प्राचर्य डॉ0 ए0 के0 सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी यह संकल्प लें गाँधी जी व शास्त्री जी के साथ- साथ समस्त स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष व वलिदानों को दृष्टिगत रखते हुए उनके आदर्शो पर कायम रहकर समाज व एक सुद्रढ़ राष्ट्र की निर्माण करें। भाषण प्रतियोगिता में बन्दना तोमर प्रथम स्थान, राधा दूसरा स्थान तथा खुशी व ऋषिपाल तीसरा स्थान प्राप्त किया।मंच का का संचालन डॉ श्रद्धा श्रीवास्तव व शिवराज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ0. रेखा शर्मा, बी0 एड0 प्रिंसिपल डॉ0 नीलम चौहान , बी0 पी0 एड0 प्रिंसिपल डॉ0 संगीता रानी ,डॉ0 हेमंत शर्मा, डॉ0 सीमा खन्ना, डॉ0 आशा रानी, डॉ0 राकेश गौर, डॉ0 वीरपाल, डॉ0 सुरेश चन्द, डॉ0 के0 के0 शर्मा, सुभाष चन्द, ज्योति, देवेंदर, सोनू जाखड , अंजलि, मनीषा, तनिषा, राजू तोमर, चंद्रशेखर , सीमा देवी, गोपाल, मोहित तथा अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
BB News 24 www.bbnews24.live