टूर्नामेन्ट जीत कर आई दूधोला रस्साकशी टीम को सुनील सरपंच ने किया सम्मानित

 गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में रस्साकशी टूर्नामेन्ट मैं दूधोला गांव की टीम के प्रथम स्थान पर आने पर उनके सम्मान समारोह का दुधोला गांव में आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुधोला गांव के सरपंच सुनील कुमार ने रस्साकशी टीम को सम्मानित किया।  कप्तान मनोज कुमार ने बताया स्थान कि टीम  उनकी कप्तानी  में 25 वर्ष से अभ्यास कर रही है और अधिकतर टूर्नामेन्टों को जीत कर लाती है। हमेशा की तरह प्रथम स्थान पर रही है।इस अवसर पर गाँव दूधोला के सरपंच सुनील कुमार ने खेल प्रतियोगिता में गाँव का परचम लहराने पर खिलाडियों का भरपूर फूल मालाओं से स्वागत और उत्साहवर्धन किया। सरपंच ने उचित ईनाम राशि देकर खिलाडियों का मान बढाया व आगे भी भविष्य में खेल सामग्री प्रदान करने का का  आश्वासन दिया।इस अवसर पर महेश, दिनेश, सुन्द सुन्दर पहलवान,  कप्तान मनोज कुमार, महेश भगत प्रधान, सुरेश और महेन्द्र पहलवान , बलदेव, कपिल, धमेन्द्र, अरुण व बड़े बुजुर्ग और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Check Also

उपकार मंडल में 3 अक्टूबर को आंखों के शिविर का होगा आयोजन

हसनपुर के उपकार मंडल में 3 अक्टूबर  को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *