श्री वैश्य अग्रवाल सभा होडल द्वारा 11 अक्तूबर को 1008 श्री महाराजा अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी अग्रवाल सभा प्रधान अनिल गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। अग्रवाल भवन होडल में सुबह 8 बजे अग्रवाल समाज के नागरिक एकत्रित होकर जलूस की शक्ल में गौडोता चौक पर स्थित श्री महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर जाकर के माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद अग्रवाल भवन होडल में ध्वजारोहण करने के बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद होडल में शिक्षा क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकारों को सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर विधार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में होडल अग्रवाल समाज के सभी नर, नारियों से भाग लेने की अपील की, ताकि श्री महाराजा अग्रसेन जयंती को धूमधाम से मनाया जा सके।
BB News 24 www.bbnews24.live