वोट चोरी कर भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या :कुलदीप शर्मा

कांग्रेस ब्लॉक के तत्वावधान में आज गाँव लाडिया का और रुंधी में वोट बचाओ – देश बचाओ मुद्दे पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गाँव के किशन सिंह ने की। कार्यक्रम का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल ने किया।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार जैसे लोग भाजपा के दलाल बनकर लोगों की वोट पर डाका डाल रहे हैं। अब सरकार को सबक सिखाने का समय आ चुका है। अपनी वोट बचाने के लिए हम सबको मिलकर संघर्ष करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के बाद से लेकर अब तक केवल वोट चोरी कर सरकार बनाने का काम किया है। लोगों की वोट के साथ खिलवाड़ करना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करना है। आने वाला समय देश और प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में लोगों की वोट को चोरी करने का सिलसिला चल रहा है। चुनाव आयोग वोटों को नकली बनाकर भाजपा की सरकार बनाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का बहुत जल्द इलाज किया जाएगा। वोट चोरी करके बनी सरकार को देश की जनता ही सुधारने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि अकेले पलवल विधानसभा में ही 58 हजार वोट नकली बनाई गईं। इसी तरीके से हर जगह विपक्ष के उम्मीदवारों को हराकर वोट चोरी कर भाजपा ने सरकार बनाने का काम किया है। दलालों की सरकार का इलाज अब जनता करेगी।

Check Also

विकसित भारत युवा संसद में डॉ. यशपाल ने युवाओं से किया नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा नशामुक्त समाज की स्थापना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *