कार्तिक मास एवं लाभ पंचमी के पावन अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन

कार्तिक मास के पावन अवसर पर लाभ पंचमी के उपलक्ष्य में गोयल नर्सिंग होम के समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों की मधुर स्वर-लहरियों पर भाव-विभोर होकर जमकर नृत्य किया तथा भक्ति रस का आनंद लिया। पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।इस अवसर पर दयाचंद अग्रवाल , ज्ञान चंद अग्रवाल, एडवोकेट दीपक अग्रवाल एवं समस्त अग्रवाल परिवार, हरेंद्र मास्टर , डॉ. परमाल , विपिन जैन, पंडित शिव राम , नरेश पाल, नरेंद्र, गुलाब सिंह, बच्चू सिंह, कैलाश गुप्ता, विनोद बिंदल, मयंक बंसल, डॉ. जवाहर सिंह, रवि बंसल, लखन जैन, आशीष बिंदल, गंगाराम गोयल, बीना गुप्ता, सुनीता रानी, रेखा बंसल एवं सुभाष बिंदल सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

Check Also

विकसित भारत युवा संसद में डॉ. यशपाल ने युवाओं से किया नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा नशामुक्त समाज की स्थापना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *