बी.के. एजुकेशन सोसाइटी का वार्षिकोत्सव ‘अनंत 2026-27’ धूमधाम से संपन्न

बी.के. एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में बी.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं ब्राइट किंगडम प्रैग्मेटिक स्कूल, पलवल का वार्षिक समारोह ‘अनंत  सपने असीम, उड़ान अनंत’ ब्राह्मण सभा, बस स्टैंड के पास, पलवल में बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में दोनों विद्यालयों के नन्हे विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के माननीय खेल मंत्री श्री गौरव गौतम रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त उप निदेशक श्री अशोक बघेल एवं सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.सी. शर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।समारोह में विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा की शक्ति-स्वरूप झाँकी, भारतीय थल सेना, नौसेना एवं वायुसेना पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। वहीं, कान्हा-राधा की मनमोहक प्रस्तुति तथा सनातन संस्कृति पर आधारित नृत्य एवं नाटिकाओं ने भारतीय परंपराओं और संस्कारों की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रतिभा ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतीश कौशिक ने कहा कि वार्षिकोत्सव ‘अनंत’ में प्रत्येक प्रस्तुति के पीछे एक सार्थक संदेश निहित था। इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं अपनी जड़ों के प्रति सम्मान और गर्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों एवं अभिभावकों ने समारोह की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। में बी.के. एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री जितेश कौशिश एवं प्रधानाचार्य श्री सतीश कौशिश ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, अन्य गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ देशभक्ति, संस्कारों एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

Check Also

विकसित भारत युवा संसद में डॉ. यशपाल ने युवाओं से किया नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा नशामुक्त समाज की स्थापना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *