महेश गुप्ता ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल के सचिव का संभाला कार्यभार

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ के निर्देशानुसार महेश गुप्ता ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल के सचिव के रूप में गत दिवस विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने रेडक्रॉस के मानवीय उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत उन्होंने रेडक्रॉस के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा रेडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाएं, रक्तदान, समाज कल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक तत्परता के साथ किया जाए। महेश गुप्ता को रेडक्रॉस सोसायटी पलवल के सचिव का कार्यभार संभालने पर सभी कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी और आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना की जाएगी।

Check Also

राष्ट्रिय एनएसएस शिविर में रक्तदान, नेत्रदान और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

गदपुरी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन पलवल डोनर्स क्लब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *