हरियाणा सरकार द्वारा जोहड़ो व सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को रोकने की दिशा में कड़ी कार्रवाही करने के आदेश प्रदान करने के बावजूद भी वांसवा गांव में जोहड़ पर किए जा रहे कब्जे की शिकायत करने के बाद भी उसके नहीं रूकने के कारण ग्रामीणों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। गांव के पंचायत समिति सदस्य शिवचरण, उदयसिंह, गुलाब ङ्क्षसह, हुकम चन्द, राखी पंच का कहना है कि उनके गांव वांसवा के हरिजन मौहल्ला के समीप स्थित जोहड़ पर गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा मिटटी ड़ाल कर अपना अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिसको रोकने के लिए एसडीएम होडल को 22 दिसम्बर को एक ज्ञापन दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी इस जोहड़ पर किए जाने वाले कब्जे को रोकने कि दिशा में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाही अमल में नहीं लाई गई है। जिस कारण से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हरियाणा सरकार द्वारा जोहड़ों व सरकारी जमीनों पर किए जाने वाले अवैध कब्जों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाही अमल में लाने के आदेश प्रदान करने के बाद भी होडल एसडीएम को जोहड़ पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत करने के बाद भी अभी तक इसको नहीं रोकने के कारण गांव में अन्य नागरिकों के भी हौंसले बुलन्द होगें तथा सरकारी जमीन पर कब्जे किए जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र ही जिला उपायुक्त पलवल से मिल कर मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंप कर इस अवैध कब्जे को रूकवाने की मांग की जाएगी।
BB News 24 www.bbnews24.live