एलांयस क्लब होडल का पवन गोयल को चुना प्रधान

 

एलांयस क्लब होडल का पवन गोयल को सर्वसम्मती से प्रधान नियुक्त किया गया। एलांयस क्लब डायरेक्टर सुनील मित्तल की अध्यक्षता में समपन्न हुए चुनाव में प्रधान खिलौनी बंसल ने सभी का पधारने पर स्वागत करते हुए उनके साल भर के कार्यकाल में सभी के द्वारा सहयोग प्रदान करने पर सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक में एलांयस क्लब सदस्य श्याम सुन्दर मंगला, दिनेश मंगला, रघुनन्दन गर्ग, राजेश गर्ग, सत्तपाल गुप्ता, कैलाश गर्ग, संजय जैन, बलराम बंसल, महेश सिंगला, हेमन्त बिन्दल, सतीश गर्ग, अनिल कंसल, सोनू मित्तल, योगेश नागल, सुनील गोयल, त्रिलोक मंगला, रोहताश मित्तल, महैन्द्र गर्ग, महैन्द्र मंगला, राजकमुार तायल, मुकेश सिंगला, नितिन गर्ग मौजूद थे। कोषाध्यक्ष अनिल सिंगला ने साल भर का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। प्रधान पद के चुनाव के लिए पवन गोयल का नाम प्रस्तुत करने पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मती से उनको प्रधान चुन लिया। पवन गोयल ने अपने प्रधान पद पर नियुक्ती पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर खरा उतर कर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेगेंं।

Check Also

राष्ट्रिय एनएसएस शिविर में रक्तदान, नेत्रदान और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

गदपुरी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन पलवल डोनर्स क्लब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *