पलवल नगर परिषद में एरिया सभा की बैठक 14 और 15 मार्च को

नगर परिषद पलवल के सभी 31 वार्डों की एरिया सभा की बैठक  14 एवं 15 मार्च को आयोजित की जाएगी । जिला नगर आयुक्त  मनीषा शर्मा ने बताया गया कि प्रत्येक एरिया सभा की बैठक में संबंधित वार्ड के 10 प्रतिशत  मतदाताओं का होना आवश्यक है। इन बैठकों में बुढ़ापा पेंशन के लाभार्थियों की वेरिफिकेशन, विधवा पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन ,दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का वेरिफिकेशन एवं एरिया सभा की अनुमति से अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस हेतु नगर परिषद पलवल द्वारा दिनांक 14 मार्च को मोहन नगर सामुदायिक केंद्र में प्रातः 10:00 बजे से वार्ड 1 से वार्ड 5 तक, प्रातः 11:00 से ढींगरा भवन में वार्ड 11 से वार्ड 13 तक, दोपहर 12:00 से जेठानंद धर्मशाला में वार्ड नंबर 17 से वार्ड 19 तक, एवं दोपहर 2:00 से जांगिड़ धर्मशाला में वार्ड नंबर 23 से वार्ड नंबर 27 तक बैठक होगी । इसके पश्चात दिनांक 15 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से अहिल्याबाई होल्कर धर्मशाला में वार्ड नंबर 6 से वार्ड 10 तक, प्रातः 11:00 से ढींगरा भवन में वार्ड नंबर 14 से वार्ड 16 तक, दोपहर 12:00 से प्रजापति धर्मशाला में वार्ड 20 से वार्ड 22 तक एवं दोपहर 2:00 बजे से अग्रवाल भवन में वार्ड नंबर 28 से वार्ड नंबर 31 की एरिया सभा बैठक आयोजित होंगी।

Check Also

पीने के पानी की थैलियों व बोतलों में परोसा जा रहा धीमा जहर

तेज गर्मी आरम्भ होते ही  पलवल  में पीने के पानी की थैलियों व बोतलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *