जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

पलवल स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में नगर परिषद के सौजन्य से हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के मार्गदर्शन में महिला सफाई कर्मचारियों के लिए एक विशेष मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर जिला नगरआयुक्त मनीष शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रही। शिविर में सिविल अस्पताल पलवल से महिला विशेषज्ञ चिकित्सक डा. कृतिका सिंह और डा.पायल और समाज सेवी अल्पना मितल ने महिला सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही शहर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बना रहता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का कार्य अत्यंत कठिन और जिम्मेदारी भरा होता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कर्मचारियों को आवश्यक चिकित्सीय जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है और उन्हें समय रहते बीमारियों का पता लगने से उपचार में भी सुविधा मिलती है।शिविर के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। चिकित्सकों ने कर्मचारियों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, कार्य के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने और अपने शरीर को स्वस्थ व फिट रखने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Check Also

पीने के पानी की थैलियों व बोतलों में परोसा जा रहा धीमा जहर

तेज गर्मी आरम्भ होते ही  पलवल  में पीने के पानी की थैलियों व बोतलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *