पलवल जिले में खुलेआम घरेलू सिलेंडऱों का व्यव्सासिक कार्यों में हो रहा ईस्तेमाल

उपमंडल होडल में सरकार द्वारा कामर्सियल सिलेंडऱों पर रोक लगाने के बाद अब घरेलू सिंलेंडऱों का उपयोग व्यव्सायिक कार्यों में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देश में गैस की कमी को कन्ट्रोल करने के लिए सरकार के द्वारा कामर्सियल कार्यों में उपयोग किए जा रहे कामर्सियल सिलेंडऱों पर पलवल जिले में पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। कामर्सियल सिलेंडऱों का उपयोग कर रहे हलवाईयों, खान पान की दुकानों, रेस्टोरेंटों व ढावों पर इनका प्रयोग करने वाले दुकानदारों के द्वारा कामर्सियल सिलेंडऱों के स्थान पर घरेलू सिंलेंडऱों का उपयोग किया जा रहा है। जहां आम नागरिकोंं को गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडऱों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इन दुकानदारों को ब्लैक में आसानी से यह घरेलू सिलेंडऱ मिल रहे हैं तथा वह इनका प्रयोग कर रहे हैं। व्यव्सायिक कार्यों में प्रयुक्त होने वाले इन सिंलेंडऱों पर रोक लगाने की दिशा में प्रशासन द्वारा भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। जिस कारण उपमंडल होडल के होडल, भिडूकी,हसनपुर, औरंगाबाद सहित अनेकों स्थानों पर ख्ुालेआम इनका व्यव्सायिक कार्योंमें ईस्तेमाल किया जा रहा है। जिस कारण से आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने व्यव्सायिक कार्यों में ईस्तेमाल होने वाले घरेलू सिंलेंडऱों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि इसके कारण आम आदमी को होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

 

Check Also

एलायंस क्लब फरीदाबाद बैंकर्स ने पौष्टिक आहार का किया वितरण

एलायंस क्लब  फरीदाबाद बैंकर्स की ओर से बादशाह खान अस्पताल में 50 नवजात शिशु और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *