वांसवा गांव में जोहड़ पर किए जा रहे कब्जे को रोकने को ले कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

 

उपमंडल होडल के वासंवा गांव में जोहड़ पर किए जा रहे अबैध कब्जे को रोकने को ले कर एसडीएम होडल को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। वासंवा गांव निवासियों शिवचरण पंच, उदयसिंह, गुलाब सिंह, हुकमचंद ने एसडीएम की अनुपस्थिती में तहसीलदार होडल अनिल कुमार को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि वांसवा गांव के हरिजन मौहल्ले में स्थित जोहड़ पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपना मकान बना कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिसको रोकने के लिए सरपंच व बीडीओ को शिकायत देने के बाद भी गंाव की जोहड़ पर किए जा रहे अबैध कब्जे को नहीं हटाया गया है। एसडीएम को दी शिकायत में जोहड़ पर किए जा रहे अबैध कब्जे को हटाने की मांग की है।

Check Also

सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा सरकार द्वारा शुक्रवार 30 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे भिवानी के भीम स्टेडियम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *