विद्यार्थी पढाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लें: दीपक मंगला

 

विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा खेलों व अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए उक्त विचार पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला ने महारजा अग्रसेन विद्या मंदिर स्कूज के वार्षिकउत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में भाग लेते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में आगमन पर विद्यालय मैंनेजमेंट कमेटी प्रधान दिनेश मंगला, प्रिसिंपल पूनम अग्रवाल, सचिव जयपाल सिंह, सेठ चुन्नीलाल धर्मशाला निर्माणकर्ता सदस्य तरूण गुप्ता, मुकेश मित्तल, धर्मेन्द्र जिंदल, संजय गर्ग, देवेन्द्र तायल, मनोज बंसल, मुकेश सिंगला, मनमोहन गर्ग पूर्व मैनेजर, डॉ. रमेश गर्ग, हेमचंद मंगला, बांके शर्मा पार्षद, संजय गर्ग, विनोद बंसल, डॉ. सुमित मंगला ने उनको बुक्का दे कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजवल्लित करके किया गया। दीपक मंगला ने कहा कि इस विद्यालय का निर्माण अग्रवाल समाज के नागरिकों के द्वारा किया गया था। इसका मुख्य उददेश्य कम लागत में समाज के गरीब वर्ग के बच्चों को पढ़ाना था। उन्होंने इसमें सहयोग प्रदान करने पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को चलाने में व जगह मुहैया कराने में सेठ चुन्नीलाल के परिवार का विशेष योगदान है। विद्यालय प्रवन्ध कमेटी प्रधान दिनेश मंगला व प्रिसिंपल पूनम अग्रवाल ने सभी का पधारने पर धन्यवाद करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों की प्राप्त की गई उपल्बिधयों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक, धार्मिक व रंागारग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनको काफ ी सराहा गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

Check Also

राष्ट्रिय एनएसएस शिविर में रक्तदान, नेत्रदान और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

गदपुरी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन पलवल डोनर्स क्लब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *