भाजपा के शासनकाल में पलवल को लूटने का कार्य किया जा रहा है: करण दलाल

 

भाजपा के शासनकाल में पलवल को लूटने का कार्य किया जा रहा है उक्त विचार हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता करण दलाल ने व्यक्त किए। करण दलाल ने कहा कि पलवल में विकास कार्यों को ले कर कोई भी कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पलवल में आगमन पर की गई घोषणाओं में से कोई भी घोषणा पर अभी तक कार्य आरम्भ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नई अनाज मंड़ी के निर्माण, कॉलेज की बिल्डिंग की मरम्मत, सरकारी स्कूलों की मरम्मत सहित कोई भी घोषणा पर अभी तक कार्य आरम्भ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पलवल में इस समय चारों ओर से जनता को लूटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल की जनता के विकास में कोई भी कार्य सरकार व चुने गए विधायक द्वारा नहीं किया जा रहा है। भाजपा नेताओं के द्वारा जनता को बन्दूकों के लाईसेंस, पेंशन बनवाने,नगरपरिषद के  कार्यों को कराने के नाम पर लूटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जनता को लूटने के कारण ही आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद पलवल में व्याप्त भ्रष्टाचार को ले कर भाजपा के  ही एक शीर्ष केन्द्रीय मंत्री ने पोल खोलते हुए उसकी विजिलेंस जांच बिठाने के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक पलवल नगरपरिषद में विजिलेंस जांच को नहीं बिठाया गया है। जबकि पलवल के ही विधायक द्वारा पलवल के अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनको शाबाशी दे कर बचाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे इस विधायक व इन अधिकारियों के बीच संाठगांठ का पता लगता है। उन्होंने कहा कि पलवल के सभी विभागों में पलवल के विधायक ने अपने चहेतों को बिठाया हुआ है, जो कि कार्य कराने के नाम पर जनता को लूटने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पलवल नगरपरिषद की बिजिलेंस जांच में व्याप्त भ्रष्टाचार का पता लग जाऐगा। उन्होंने कहा कि लेकिन यह विजिलेंस जांच बिठाई नहंी जाएगी, ताकि पलवल नप में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल कर जनता के सामने नहंीं आ सके।

Check Also

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने होडल विधानसभा क्षेत्र में किया जागरूक

  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने गाँव लीखी व घसेड़ा, विधानसभा होडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *